Monday, February 20, 2017

परिवर्तन साहित्यिक मँच की काव्य गोष्ठी 18 Feb-17; 1st

कवियत्री नीलम चन्द्र सक्सेना जी, दामिनी यादव, स्नेह सुधा, कवि संतोष पटेल, दीपक श्रीवास्तव, पंकज पटेल, तेज प्रताप नारायण, अनुपमा सरकार, कुन्दन सिंह,विक्रम प्रताप सिंह सचान, शोभा सचान जी

वरिष्ठ कवि डॉ गोरखप्रसाद मस्ताना जी का काव्य पाठ

हिन्दी, भोजपुरी में सामान अधिकार से काव्य पाठ करने वाले राष्ट्रीय कवि डॉ गोरखप्रसाद मस्ताना जी का काव्य पाठ "परिवर्तन साहित्यिक गोष्ठी के तत्वावधान में

वरिष्ठ साहित्यकार तेज प्रताप जी काव्य पाठ करते हुये

तेज प्रताप नारायण, "सूरज की पहली किरण", "अपने अपने एवरेस्ट" "किन्तु-परन्तु" के लेखक का "परिवर्तन साहित्यिक मँच" के तत्वावधान में काव्य पाठ।

साहित्यिक गोष्ठी और साझा कविता संग्रह ,मशाल का विमोचन ।

नई दिल्ली: परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा दिल्ली के कनाट प्लेस में 18 फरवरी  को प्रेम कविताओं पर एक साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं से रू-ब-रू कराया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ  गोरख प्रसाद मस्ताना ने किया ,वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में  भारतीय रेल की वरिष्ठ अधिकारी  नीलम चंद्रा सक्सेना , इग्नू के वरिष्ठ प्राध्यापक  डॉ शत्रुधन कुमार और वरिष्ठ शायर सैयद ज़िया अल्वी थे । तेज प्रताप नारायण द्वारा संपादित  साझा काव्य संग्रह ,"मशाल"का भी विमोचन किया गया । डॉ मस्ताना,नीलम चंद्रा सक्सेना,सैयद ज़िया अल्वी और डॉ शत्रुघ्न कुमार को उनके साहित्यिक योगदान के लिए  परिवर्तन साहित्य सम्मान से भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में   पंकज पटेल , संतोष कुमार,स्नेह सुधा,दामिनी यादव, डा० मनोज कुमार ,डॉ रेनू मिश्रा,जे पी द्विवेदी, केशव मोहन पाण्डेय ,शोभा सचान,सीमा पटेल ,साहिल चंपारनी ,निशिकांत वर्मा,डॉ राजीव चौधरी ,दीपक श्रीवास्तव,मुकेश सिन्हा,अभिषेक रंजन , अनुपमा सरकार ,शिव शंकर ,राजेश कुमार मांझी और अन्य कवियों ने कविता पाठ किया ।
मंच संचालन की ज़िम्मेदारी युवा कवि विक्रम प्रताप सिंह सचान ने सफलतापूर्वक निभाई ।










"तेज प्रताप नारायण" द्वारा सम्पादित "मशाल" का विमोचन

परिवर्तन साहित्यिक मँच की काव्य गोष्ठी में 30 कवियों के प्रेम गीत की संग्रह मशाल का लोकार्पण।

Thursday, February 16, 2017

18 फरबरी को २.30 बजे आपका इंतज़ार करता है,

18  फरबरी को २.30 बजे आपका इंतज़ार करता है, दिल्ली का दिल (CP) में, ग़ालिब की गली बल्लीमारान से जन्मे मुहब्बत, खतोकिताबत और नगमे , लुटियन दिल्ली में में पलती सत्ता और  सियासत के गलियारों में रसूख की मुहब्बत सब को नये अंदाज़ेबयाँ के साथ दोहराती सुरमयी शाम में 

दिनाँक : 18 फरवरी 
समय :2.30 बजे से,
स्थान : रेलवे ऑफिसर्स क्लब,पी.के रोड ,कनाट प्लेस में ।
अध्यक्षता :डॉ गोरख प्रसाद मस्ताना
सानिध्य: नीलम चंद्रा सक्सेना,सैय्यद ज़िया अल्वी,प्रो शत्रुधन कुमार और डॉ रविन्द्र कुमार ।
प्रतिभागी :,
i) अनुराधा कनौजिया
Ii)अनुपमा सरकार
ii) दामिनी यादव
iii) मुकेश कुमार सिन्हा
iv) स्नेह सुधा
v)डॉ रेनू मिश्रा
vi) संतोष कुमार
vii) मनोज कुमार
viii) दीपक श्रीवात्सव
ix) विक्रम सिंह
x) रजनीश संतोष
xi) शिव शंकर ,अहसास
xii) तेज प्रताप
xiii,)सीमा पटेल
xiv) राजीव चौधरी
xv) मनोज कुमार
xvi) केशव मोहन पाण्डेय
xvi) जे पी द्विवेदी
xvii) रति अग्निहोत्री
xviii)राजेश पटेल
xix)अभिषेक भोजपुरिया
xx) पंकज पटेल
xxi) लोकेश सिंह
xxii) बीरू शाक्य
xxiii साहिल चंपारनी
xxiv राजेश कुमार मांझी।
 

Thursday, February 2, 2017

प्रेमरस से सराबोर गीतों और कवितायों के .....

आगामी 18 फरबरी को आप आमन्त्रित है प्रेमरस से सराबोर गीतों और कवितायों के रसास्वादन करने हेतु 
दिनाँक : 18 फरबरी 
समय:  2.30 से 5.30 तक 
स्थान: रेलवे ऑफिसर्स क्लब, Oppiste Main Gate "Central Railway Hospital"
           बसन्त लेन पंचकुंइयाँ रोड